सहारनपुर सीएमओ ऑफिस पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:आशा और आशा संगिनियों ने काम का किया बहिष्कार, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Oct 05, 2026 - 14:08
0
सहारनपुर सीएमओ ऑफिस पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:आशा और आशा संगिनियों ने काम का किया बहिष्कार, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
सहारनपुर में मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने काम का बहिष्कार कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई। आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने सीएमओ को दिए पत्र में कहा कि उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बकाया धनराशि का तत्काल भुगतान किया जाए। उन्होंने आशा और आशा संगिनियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने तथा न्यूनतम मानदेय 21 हजार से 24 हजार रुपये तक करने की मांग रखी। संगिनियों के लिए आने-जाने की व्यवस्था करने, सेवा निवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने और एकमुश्त पेंशन की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। इसके साथ ही 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ और ईएसआई का लाभ देने की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने 5जी इंटरनेट सुविधा और इंटरनेट सिम उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। अस्पतालों में आशा और आशा संगिनियों के लिए विश्राम की व्यवस्था करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किए जाने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने तक वे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User