झांसी में BJP के अशोक कुमार राठौर ने नामांकन किया:एमएलसी पद के लिए मंगलवार को समर्थकों संग रैली निकालकर दाखिल करेंगे दूसरा सेट

Oct 05, 2026 - 14:08
0
झांसी में BJP के अशोक कुमार राठौर ने नामांकन किया:एमएलसी पद के लिए मंगलवार को समर्थकों संग रैली निकालकर दाखिल करेंगे दूसरा सेट
झांसी में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वह अपने प्रस्तावकों के साथ कमिश्नरी पहुंचे और नामांकन का पहला सेट जमा किया। नामांकन प्रक्रिया के बाद अब मंगलवार को वह समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ कमिश्नरी पहुंचकर दूसरा सेट दाखिल करेंगे। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की तैयारी है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां की हैं। सोमवार को अशोक कुमार राठौर ने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन किया, जबकि मंगलवार को समर्थकों के साथ नामांकन कर पार्टी की ओर से कार्यक्रम को बड़ा रूप दिया जाएगा। सपा प्रत्याशी पहले ही कर चुके नामांकन इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से डॉ. मानसिंह यादव पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। उन्होंने शनिवार को समर्थकों के साथ कमिश्नरी पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा किया था। भाजपा की ओर से अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस तरह भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन के दौरान दोनों दलों की ओर से समर्थकों की मौजूदगी और कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 6 अक्टूबर तक नामांकन इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को होगा। भाजपा ने अशोक राठौर को बनाया है प्रत्याशी भाजपा ने 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इसमें इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी बनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User