शौच के लिए निकले मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत:देवरिया में 40 साल के अवधेश गुप्ता की जान गई, दो बेटों के सामने रोजी-रोटी का संकट
देवरिया में सोमवार को तीन बजे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए थे। यह हादसा नगरवधूस के सामने पोल संख्या 453 के पास हुआ। मृतक की पहचान सकरापार निवासी 40 साल के अवधेश गुप्ता के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम श्रीकांत गुप्ता है। अवधेश मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार को अवधेश शौच के लिए रेलवे ट्रैक पर गए थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अवधेश के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे अंकित व अंशू हैं। इस घटना से परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)