सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी:अब 28 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन, 12405 पदों पर होगा चयन

Oct 15, 2026 - 20:17
0
सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी:अब 28 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन, 12405 पदों पर होगा चयन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों और बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आयोग ने 15 सितंबर को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था और 15 अक्टूबर अंतिम तिथि थी। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए अब अंतिम तिथि 28 अक्टूबर कर दी गई है। इस डेट तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 रिक्त पदों और बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में सहायक अध्यापक शहरी के 11,508 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। इसके साथ ही, ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि भी 19 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। हालांकि, आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा की तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही लिखित परीक्षा आगामी 03 और 04 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक अर्हता एवं आयु सीमा इन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही एनसीटीई (NCTE) से मान्यता प्राप्त बीटीसी (BTC) / डीएलएड (D.El.Ed) या समकक्ष प्रशिक्षण अर्हता तथा कक्षा 1 से 5 के लिए राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सहायक अध्यापक (शहरी) पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है, जबकि सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम अधिवर्षता आयु 62 वर्ष है (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User