शहीद की पुण्यतिथि पर कबड्डी प्रतियोगिता:फाइनल में ओन्हाईच ने सोहराबपुर को 24-6 से हराया, रानीपुर की टीम का तीसरा स्थान

Oct 18, 2026 - 12:04
0
शहीद की पुण्यतिथि पर कबड्डी प्रतियोगिता:फाइनल में ओन्हाईच ने सोहराबपुर को 24-6 से हराया, रानीपुर की टीम का तीसरा स्थान
मऊ के रानीपुर में अमर शहीद लेफ्टिनेंट लाल बिहारी सिंह की 61वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि समारोह, मेला और मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 30 टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार भोर में हुए फाइनल मुकाबले में ओन्हाईच ने सोहराबपुर को 24-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मेजबान रानीपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों गौरी शंकर सिंह, हरी चौहान और रामजनम चौहान सहित अन्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट लाल बिहारी सिंह वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में घायल हो गए थे। उन्होंने 23 सितंबर 1965 को वीरगति प्राप्त की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User