शिकारपुर में पुलिस का चेकिंग अभियान:एसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी
बुलंदशहर के शिकारपुर में आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अंतरिक्ष जैन ने थाना शिकारपुर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख चौराहों, बस अड्डों, सार्वजनिक स्थलों एवं सार्वजनिक परिवहन के साधनों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान सार्वजनिक परिवहन साधनों पर भी विशेष निगरानी रखी गई, जिससे त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। पुलिस बल की सक्रियता का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना शिकारपुर क्षेत्र के मुख्य बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सघन चेकिंग, पैदल गश्त एवं शोभायात्रा मार्ग के निरीक्षण के माध्यम से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)