सड़क-नाली निर्माण में देरी पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी:LDA ने 70 लाख का टेंडर दिया, फिर भी काम शुरू नहीं; आंदोलन की चेतावनी

Oct 13, 2026 - 21:29
0
सड़क-नाली निर्माण में देरी पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी:LDA ने 70 लाख का टेंडर दिया, फिर भी काम शुरू नहीं; आंदोलन की चेतावनी
लखनऊ के सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा स्थित कांशीराम कॉलोनी क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में क्षेत्रवासियों और व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वीकृत कार्य शुरू न होने पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानपुर रोड योजना के अंतर्गत संबंधित मार्ग और नाली निर्माण के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से 27 जून 2026 को मेसर्स पुष्पा कंस्ट्रक्शन को 70,15,929.43 रुपये का टेंडर और अनुबंध जारी किया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद अब तक मौके पर काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली और नाली का निर्माण न होने से स्थानीय निवासियों, महिलाओं, व्यापारियों और राहगीरों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वीकृति और बजट आवंटन के बाद भी निर्माण कार्य लंबित रहना जनहित के विपरीत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मार्ग और नाली का निर्माण अविलंब शुरू कराने के साथ ही वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए पार्किंग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव, प्रदेश संरक्षक हरिशंकर यादव, प्रदेश महिला अध्यक्ष बौद्धमती विमला देवी, विधानसभा सचिव कौशलेन्द्र यादव, इकाई अध्यक्ष सचिन और संगठन मंत्री लाल बहादुर गौतम सहित अन्य पदाधिकारी, स्थानीय निवासी और व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द काम शुरू न होने पर स्थानीय नागरिकों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User