शिखा बनीं एक दिन की सीओ कैंपियरगंज:पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई और प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझा
गोरखपुर में जंगल कौड़िया क्षेत्र के परम ज्योति इंटर कॉलेज, रसूलपुर चकिया की कक्षा नौ की छात्रा शिखा पासवान को एक दिन के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंपियरगंज बनाया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझा। पीपीगंज क्षेत्र के नयागांव निवासी शिखा के पिता सुनील कुमार और माता सोनम देवी हैं। उन्हें एक दिन के लिए सीओ की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करना है। इससे छात्राओं को भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए भी प्रोत्साहन मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)