अमानीगंज में मनरेगा खेल मैदान झाड़ियों में तब्दील:गेट पर लटका ताला, बदहाली से ग्रामीण निराश; अधिकारियों पर सवाल
अयोध्या के अमानीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत कौराह में मनरेगा से बना खेल मैदान बदहाल है। लाखों रुपये खर्च कर तैयार किए गए मैदान के गेट पर ताला लटका है। अंदर और चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं। साफ-सफाई नहीं होने से बच्चों और युवाओं के खेलने की जगह बेकार पड़ी है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि मैदान बनने से गांव के बच्चों और युवाओं को खेलकूद के लिए अच्छी जगह मिलेगी। उन्हें खेलने के लिए दूसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन मैदान बनने के बाद गेट पर ताला लगा दिया गया। धीरे-धीरे परिसर में झाड़ियां उग आईं। अब हालत यह है कि मैदान का इस्तेमाल ही नहीं हो पा रहा है। सरकार खेल सुविधाएं बढ़ा रही, यहां मैदान की अनदेखी प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम और खेल सुविधाएं विकसित करने पर जोर दे रही है। वहीं, कौराह में पहले से बने मैदान की देखरेख नहीं हो रही। नियमित सफाई होती तो मैदान को इस हालत में पहुंचने से बचाया जा सकता था। मैदान की बदहाली से ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। बीडीओ बोले- तत्काल सफाई कराएंगे अमानीगंज के खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बुधवार को बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि मैदान की ऐसी स्थिति है तो उसे दिखवाकर तत्काल साफ-सफाई कराई जाएगी। अब देखना है कि मैदान से झाड़ियां हटाकर इसे बच्चों और युवाओं के इस्तेमाल के लिए कब तक खोला जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)