शिक्षामित्र ने 11 साल की छात्रा से की छेड़छाड़:एटा में पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
एटा के आवागढ़ थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षामित्र के खिलाफ 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिक्षामित्र ओमवीर पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 5 की छात्रा शनिवार को स्कूल पढ़ने गई थी। आरोप है कि शिक्षामित्र ओमवीर उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा की छाती दबाने का भी आरोप है। छात्रा के पिता ने शनिवार को इस मामले में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने देर रात संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। आवागढ़ थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)