अष्टमी को भगवान राम के कुलदेवी के दरबार में तांता:बड़ी देवकाली मंदिर में हवन-पूजन और दर्शन के लिए कतारें,पूरा वातावरण भक्तिमय
अयोध्या में आज शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों का ताता लगा हुआ है। भगवान श्रीराम की कुलदेवी माता बड़ी देवकाली मंदिर में महा अष्टमी पर्व पर भक्त पूजा अर्चना के साथ हवन भी कर रहें है। यह स्थान भगवान श्रीराम के कुलदेवी के रूप में प्रतिष्ठित है। विद्वानों के अनुसार, भगवान श्रीराम और भरत खुद गुह्य काली के उपासक थे। जबकि श्रीसीता द्वारा पूजित जनकपुर की सर्वमंगला पार्वती अयोध्या में छोटी देवकाली के रूप में पूजित है। इस तरह प्राचीन काल से ही अयोध्या में शक्ति की उपासना का प्रचलन रहा है। यहां महाकाली,महासरस्वती और महालक्ष्मी के दर्शन एक मूर्ति में गर्भगृह में होते हैं। आज भक्त कन्या पूजन भी कर रहे है। जो भक्त नवरात्रि के पहला और अष्टमी का व्रत रखते है। वह अष्टमी में हवन करते है। देवकाली मंदिर में अष्टमी से लेकर कल नवमी तक हवन किया जाएगा। वही कोलकाता में दुर्गा पंडाल में दुर्घटना के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बड़ी देवकाली मंदिर का अपना पौराणिक महत्व है। भगवान राम के पूर्वज राजा रघु द्वारा मंदिर की स्थापना की गई थी। देवी आराधक आशुतोष तिवारी एडवोकेट कहते हैं कि यहां जैसा सुख और शांति बहुत कम स्थानों पर है।यहां माई की कृपा का साक्षात अनुभव होता है।लगता है माई ने अपने आंचल में सारा कष्ट समेट लिया हो।यही काली की करुणा है।माई की दया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)