शिक्षामित्रों ने समान वेतन और सुपर टेट से छूट मांगी:कन्नौज में सीएम को संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा

Sep 28, 2026 - 16:20
0
शिक्षामित्रों ने समान वेतन और सुपर टेट से छूट मांगी:कन्नौज में सीएम को संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा
कन्नौज में शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर सीएम को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। जिसमें उन्होंने अपनी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने की मांग की। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राजपूत की अगुवाई में शिक्षामित्र सोमवार दोपहर 1 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने की इच्छा जताई, लेकिन समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के कार्यक्रम के चलते डीएम से शिक्षामित्रों की मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम से मुलाकात की और उन्हें 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। दैनिक भास्कर से बात करते हुए शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राजपूत ने कहाकि हम लोग शिक्षकों के समान शिक्षण कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी सरकार ने हमें समान काम का समान वेतन देने का प्रयास नहीं किया। शिक्षामित्रों को सुपर टेट से छूट दी जाए उन्होंने कहाकि हमारी मांग है कि एनसीटीई मानकों को पूरा करने वाले और टीईटी परीक्षा पास करने वाले शिक्षामित्रों को सुपर टेट से छूट दी जाए। इसके अलावा शिक्षामित्रों को 11 महीने का मानदेय दिया जाता है, जबकि काम पूरे 12 महीने लिया जाता है। ऐसे में हम सबको 12 महीने एक मानदेय दिया जाए। शिला सिंह ने कहाकि शिक्षामित्रों की योग्यता और अनुभव को देखते हुए सेवानिवृत्त की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए। इस मौके पर संगठन के महामंत्री जयदीप दिवाकर, राम बरन राजपूत, वीरेन्द्र गौतम, सपना शर्मा, रिजवान काजी, अनिल शर्मा, विनय पांडेय, महेंद्र कुशवाहा समेत कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User