संभल में 1100 रुपए की उधारी को लेकर मारपीट,युवक घायल:दो भाइयों और मां पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sep 28, 2026 - 16:20
0
संभल में 1100 रुपए की उधारी को लेकर मारपीट,युवक घायल:दो भाइयों और मां पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
संभल में हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित भूड़ा मोहल्ले में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे 1,100 रुपए की उधारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर से खून बहने लगा। परिजन घायल को लेकर हयातनगर थाने पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रुपये लौटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद भूड़ा मोहल्ला निवासी याहिया के बेटे हिलाल पर कैफ के 1,100 रुपए उधार बताए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, सोमवार को कैफ ने हिलाल से रुपये लौटाने को कहा। हिलाल ने एक-दो दिन का समय मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी की जानकारी होने पर हिलाल का बड़ा भाई बिलाल भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद जकरिया और कैफ पुत्र इस्तेखार तथा उनकी मां चंदा ने बिलाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भेजा घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल बिलाल को लेकर हयातनगर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी हालत को देखते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया निराधार मामले में दूसरे पक्ष ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। 1,100 रुपए की उधारी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचने से मोहल्ले में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User