शिक्षक के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:बुलंदशहर में कई जगह मिले चोट के निशान, मेहरबानपुरा का रहने वाला था युवक
बुलंदशहर के गुलावठी में सैदपुर रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की। मृतक की पहचान गुलावठी के मेहरबानपुरा निवासी अफरोज (करीब 26 वर्ष) पुत्र हशमत अली के रूप में हुई। उसके पिता शिक्षक बताए जा रहे हैं। गुलावठी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीआरवी 8848 को सुबह सूचना मिली थी। नई मंडी चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार, सब-इंस्पेक्टर अखिल मिश्रा और हेड कांस्टेबल राजीव त्यागी मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। युवक का मोबाइल भी ट्रैक किनारे रखा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस फिलहाल इसे हादसा मानकर मौत के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)