लखनऊ में छात्राओं ने संसद की कार्यप्रणाली समझी:यूथ पार्लियामेंट में छात्राओं ने उठाया महिला आरक्षण का मुद्दा, पक्ष-विपक्ष में दिए तर्क
लखनऊ के ज्वाला देवी विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने सांसदों और मंत्रियों की भूमिका निभाकर संसद की कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय महिला आरक्षण विधेयक रहा। छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अनुभा कुमार और कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुपमा कुशवाहा उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में डॉ. अंजली ने निर्णायक की भूमिका निभाई। छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. प्रतिमा ने कहा कि जब युवा जागरूक होता है, तब लोकतंत्र और मजबूत होता है। कार्यक्रम का संचालन मणिका पाण्डेय ने किया। लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका प्रेरणा खुराना ने निभाई। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को संसदीय प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का अवसर मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)