शिक्षक पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी-धोखा देने का आरोप:महिला ने मंदिर में शादी और बच्चे के जन्म के बाद लगाया आरोप, पहले से शादीशुदा है शिक्षक
श्रावस्ती के सोनवा थाना इलाके की एक महिला ने जिले में तैनात सहायक शिक्षक पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने और बाद में किनारा करने का कथित गंभीर आरोप लगाया है। उसने पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। सोमवार दोपहर 2:00 बजे के बाद पुलिस ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना जारी है। महिला के मुताबिक, कथित तौर पर आरोप लगाते हुए बताया कि शिक्षक ने 19 नवंबर 2023 को मंदिर में उससे शादी की थी। इसके बाद उनके संबंध रहे और महिला ने शिक्षक के बच्चे को जन्म भी दिया। आरोप है कि कुछ समय बाद शिक्षक ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। करीब दो महीने तक उसने बच्चे के भरण-पोषण का खर्च दिया, लेकिन बाद में वह भी बंद कर दिया। महिला का आरोप है कि शिक्षक पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी भी शिक्षिका है। उसे इसकी जानकारी नहीं थी। यह पता चलने पर महिला ने अपने और बच्चे के भरण-पोषण के साथ न्याय की मांग की। वहीं इस मामले में पुलिस के मुताबिक भिनगा कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)