शिक्षक-स्नातक मतदाता सम्मेलनों की तैयारी में जुटी भाजपा:हरदोई में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति

Oct 13, 2026 - 19:17
0
शिक्षक-स्नातक मतदाता सम्मेलनों की तैयारी में जुटी भाजपा:हरदोई में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति
हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार शाम शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस दौरान नवीनीकृत बैठक कक्ष का उद्घाटन भी किया गया। इसका नाम जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू गंगा भक्त सिंह के नाम पर ‘बाबू गंगा भक्त सिंह सभागार’ रखा गया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने ब्लॉक प्रमुखों, नगर पालिका अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से मतदाताओं के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन के विभिन्न स्तरों पर बेहतर तालमेल बनाकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। अवधेश द्विवेदी ने बताया कि 16 अक्टूबर को शिक्षक एवं स्नातक मतदाता सम्मेलन आयोजित होगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आहूत सम्मेलन में भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में 23 अक्टूबर को प्रस्तावित स्नातक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं से संवाद और संगठन की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आपसी तालमेल बनाए रखते हुए चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। बैठक के दौरान मंच पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीके वर्मा, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिला महामंत्री एवं स्नातक चुनाव प्रभारी अनुराग मिश्रा तथा जिला उपाध्यक्ष एवं शिक्षक चुनाव प्रभारी संदीप सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा सवायजपुर विधायक, ब्लॉक प्रमुखों, नगर पालिका अध्यक्षों और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पन्ने सिंह, शुभम सिंह, अनिल राजपूत, कुशी वाजपेयी, धनंजय मिश्रा, श्यामू, पंकज शुक्ला, अनिल राठौर, बली मोहम्मद, प्रदीप अवस्थी और रुपेश अंजाना समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने गंगानगर कॉलोनी में मतदाताओं से संपर्क कर संवाद किया। बैठक में चुनावी तैयारियों को गति देने और संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User