सीएम योगी 16 अक्टूबर को आगरा आएंगे, जनसभा करेंगे:स्नातक-शिक्षक MLC प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं को करेंगे संबोधित

Oct 13, 2026 - 19:17
0
सीएम योगी 16 अक्टूबर को आगरा आएंगे, जनसभा करेंगे:स्नातक-शिक्षक MLC प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अक्टूबर को आगरा आ रहे हैं। वे स्नातक-शिक्षक MLC प्रत्याशियों के समर्थन में फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर जनसभा करेंगे। सीएम स्नातक मतदाताओं को संबोधित करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग यूपी विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा अपने प्रत्याशी उतार चुकी हैं। स्नातक सीट पर भाजपा के मौजूदा MLC डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, वहीं शिक्षक सीट पर भाजपा ने हरि किशोर तिवारी को मैदान में उतारा है। 23 अक्टूबर को मतदान होना है और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। सीएम करेंगे अपील इस चुनाव में भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी पदाधिकारी तो जनसंपर्क और चुनावी रणनीति बनाने में जुटे ही हैं, अब सीएम योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं। सीएम की जनसभा के लिए पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार को जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, पोलिंग स्टेशन प्रमुख और प्रभारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। जिलाध्यक्ष ने ये दी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने बताया, सीएम योगी आदित्यनाथ 16 अक्टूबर को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर जनसभा करेंगे। लगभग 15 हजार इसमें आएंगे। ये जनसभा सुबह 11 बजे से होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User