शिप्पी वाइव्स ने डांडिया लेडीज इवनिंग का आयोजन किया:पार्क इन में महिलाओं ने डांस-गेम्स का आनंद लिया, अनाथालय को दान होगी राशि

Oct 10, 2026 - 19:00
0
शिप्पी वाइव्स ने डांडिया लेडीज इवनिंग का आयोजन किया:पार्क इन में महिलाओं ने डांस-गेम्स का आनंद लिया, अनाथालय को दान होगी राशि
लखनऊ में डांडिया, बॉलीवुड गानों की धुन और रंग-बिरंगे परिधानों के बीच शनिवार को शिप्पी वाइव्स की ओर से डांडिया लेडीज इवनिंग का आयोजन किया गया। पार्क इन बाय रेडिसन में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने डांस, म्यूजिक और फन गेम्स का आनंद लिया। कार्यक्रम में दोस्ती, उत्साह और मनोरंजन का रंग देखने को मिला। डांडिया और गरबा के माहौल को खास बनाने के लिए पांच लोकप्रिय गाने शामिल किए गए। ढोली तारो ढोल बाजे, नगाड़ा संग ढोल, शुभारंभ और कमरिया जैसे गानों की धुन पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। बॉलीवुड और भक्ति संगीत की धुनों पर भी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने संगीत के साथ डांडिया और गरबा का आनंद लिया। गेम्स और टाइटल्स ने बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम में डांडिया डांस के साथ मनोरंजक गेम्स और विभिन्न टाइटल्स भी रखे गए। संगीत और मस्ती के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर उत्सव, दोस्ती और मेलजोल को बढ़ावा देना रहा। अनाथालय के लिए दान होगी राशि कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार को भी महत्व दिया गया। आयोजन कि पदाधिकारी तुलसी ने बताया कि कार्यक्रम से प्राप्त राशि का एक हिस्सा अनाथालय की मदद के लिए दान किया जाएगा। इस पहल के जरिए उत्सव की खुशियां जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। परिवार के लोगों ने मिलकर हिस्सा लिया डॉ. शिखा सिंह ने कहा कि लखनऊ सखियां ग्रुप की ओर से हर साल डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। नवरात्र से एक दिन पहले आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मां भगवती के स्वागत के लिए उत्साह का माहौल बनाना है। इसमें महिलाएं, बच्चे और परिवार के लोग मिलकर हिस्सा लेते हैं। ग्रुप सालभर कई कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें डांडिया प्रमुख है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी सभी इसी तरह मिलकर त्योहार मनाते रहेंगे। शालिनी ने कहा कि लखनऊ सिटीज वाइफ की ओर से पिछले आठ साल से डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हिस्सा लेते हैं। नवरात्र से एक दिन पहले कार्यक्रम रखा जाता है, ताकि मां दुर्गा के आगमन का उत्सव उत्साह के साथ मनाया जा सके। डांडिया के जरिए सभी लोग त्योहार की खुशियां साझा करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User