शिव बारात में ‘लव जिहाद’ के डोले पर विवाद:मेरठ में पुलिस के विरोध पर हंगामा, ‘धर्मांतरण’ नाम से झांकी निकालने पर बनी सहमति
मेरठ में छावनी रामलीला की शिव बारात में 'लव जिहाद' के खिलाफ डोला शामिल करने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने आयोजकों को डोला शामिल करने से मना किया। इसी बात पर आयोजक नाराज हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। उन्होंने डोला शामिल करने की मांग की और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उनका कहना है कि डोले को झांकी में शामिल करने का तात्पर्य बस यह है, इससे बहन बेटी अलर्ट हो जाए। बालाजी मंदिर के महंत महेंद्र दास ने बताया कि डोले का मकसद बेटियों को जागरूक करना और उन्हें अपने धर्म से जुड़े रहने का संदेश देना है। लेकिन पुलिस डोले को विवादित बता रही है। मेरठ में बड़ी संख्या में लव जिहाद जैसे मामले प्रकाश में आए हैं। ऐसे में बहन बेटी को जागरूक करना भी आवश्यक है। कई घंटों तक चले तनाव के बाद पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप किया। 'लव जिहाद' शब्द को 'धर्मांतरण' में बदलने पर सहमति बनी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। श्री रामलीला कमेटी छावनी के महामंत्री गणेश अग्रवाल का कहना है कि पुलिस और कमेटी के सदस्यों के बीच वार्तालाप हुई। उनका मकसद झांकी को विवादित बनाना नहीं है। कमेटी के लोग भी जागरूक करने के उद्देश्य से झांकी निकल रहे थे। यदि पुलिस को आपत्ति है तो उन्होंने पोस्ट हटा दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)