मथुरा में पति की मौत को हत्या बता रही पत्नी:जेठ पर आरोप, ढाई महीने से काट रही अफसरों के चक्कर

Oct 09, 2026 - 16:37
0
मथुरा में पति की मौत को हत्या बता रही पत्नी:जेठ पर आरोप, ढाई महीने से काट रही अफसरों के चक्कर
मथुरा में पति की मौत को हत्या बताते हुए चित्रा चतुर्वेदी करीब ढाई महीने से न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं। उन्होंने अपने जेठ रंगनाथ चतुर्वेदी पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। चित्रा का दावा है कि 22 जुलाई को हुई घटना के बाद से आरोपी फरार है। उन्होंने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। चित्रा के मुताबिक, 22 जुलाई की सुबह परिवार में संपत्ति और छत को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उनके पति दुकान पर गए, जहां कथित तौर पर उनके साथ मारपीट हुई और उनकी मौत हो गई। महिला का आरोप है कि मौत की वजह करंट लगना बताई गई, लेकिन वह घटनाक्रम और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल उठा रही हैं। 3 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, 22 दिन में केस बंद करने का आरोप चित्रा का कहना है कि घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्हें काफी परेशान होना पड़ा। उनके मुताबिक, घटना के 3 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि करीब 22 दिन में ही मामले को बंद कर दिया गया, जबकि उन्हें जांच जारी होने का आश्वासन दिया जाता रहा। महिला का दावा है कि काफी प्रयासों के बाद उन्होंने दोबारा जांच शुरू कराने की पहल की। वह चाहती हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, ताकि पति की मौत की असली वजह सामने आ सके। घर का दरवाजा तुड़वाने और धमकाने का आरोप चित्रा ने आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद के चलते उन्हें डराया-धमकाया गया। उनका कहना है कि घर का दरवाजा तुड़वाया गया और इस दौरान बाउंसरों ने उनका हाथ मरोड़ दिया। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को अलग-अलग मामलों में नामजद किए जाने की भी शिकायत की है। चित्रा के मुताबिक, वह कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्हें संतोषजनक कार्रवाई नहीं मिली। उन्होंने मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User