शिव शक्ति अखाड़ा की बैठक:शस्त्रों के संरक्षण पर जोर दिया, संगठन विस्तार हेतु बनी आगामी रणनीति
कानपुर में शिव शक्ति अखाड़ा के कानपुर विभाग की आगामी कार्ययोजना और संगठन विस्तार को लेकर रविवार को बीएनडी कॉलेज, माल रोड में बैठक हुई। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 800 से 900 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी नवरात्र और दुर्गा पूजा के आयोजन, शस्त्रों के संरक्षण और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। महंत मधुराम शरण शिवा जी महाराज ने कहा कि दुर्गा पूजा के आयोजनों में होने वाले खर्च का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा मां दुर्गा के हाथों में सुशोभित शस्त्रों की विधिवत पूजा-अर्चना और संरक्षण पर खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने नगरों और बस्तियों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने के साथ नियमित बैठकें और शस्त्रों का अभ्यास करने पर भी जोर दिया। प्रदेश महामंत्री आशिष त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, कार्यकर्ता विस्तार और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)