महिला के पहचानने पर गला घोंट की हत्या:महिला को कम दिखाई देने पर घर में चोरी करने गया था, पुलिस ने पकड़ा
आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी में लूट के बाद महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला को दिखाई नहीं देता था, लेकिन इसके बाद भी उसने पहचान लिया था। जब उसने नाम से मुझे बुलाया तो डर के चलते उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास आभूषण बरामद किए हैं।
फतेहपुर सीकरी के पतसाल गांव में शनिवार को 51 साल की महिला मुन्नी देवी का शव घर के अंदर मिला था। मुन्नी देवी के पति की मौत हो चुकी थी और उनके कोई संतान नहीं था। मुन्नी को आंखों से बहुत कम दिखाई देता था। इसका फायदा उठाकर शुक्रवार रात को बलवीर नाम को व्यक्ति मुन्नी देवी के घर पर चोरी करने गया। खटपट की आवाज सुनकर मुन्नी जाग गई। जब आरोपी घर से जाने लगा तो महिला ने बलवीर को नाम से पुकारा। इससे वो डर गया। वो वापस आया और मुन्नी देवी का गला घोंट कर मार दिया। हत्या के बाद वो महिला के गले से चेन और पैर के बिछुए भी उतारकर ले गया था।
डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घर से चुराए गए आभूषण बरामद हुए हैं। उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)