शिवा और मॉडल श्रद्धा का दूसरा ऑडियो:श्रद्धा बोली- पंटरों को काट रहा, कुत्ता बनाकर तुझे मारा, तेरे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग कर ली
शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और मृतक शिवा शर्मा के बातचीत का दूसरा वायरल ऑडियो सामने आया है। इसमें श्रद्धा दुबे मृतक शिवा को गालियां देते हुए इगो हर्ट करने की बात कह रही है। साथ ही शिवा को धमकी देते हुए कह रही कि तुम्हारे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग भी कर ली है। तू मेरे पंटरों (दांव/सट्टा लगाने वालों) को काट रहा है। दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। सामने आए ऑडियो को सुनिए श्रद्धा दुबे : इसी के घर की तरफ चलो, फट्टू है...। चलो, मैं तुम्हारे घर की तरफ आ रही हूं, आओ। तुम्हारे गेट के सामने बात करती हूं, चलो।" शिवा शर्मा : मतलब अभी मैं तुम्हारे घर की तरफ हूं? श्रद्धा दुबे : नहीं-नहीं, अभी तक तुम किसी ऐसी जगह थे, तुम... पंटर ना बटोर... समझ में आया, चल तेरे घर आ रही हूं।" शिवा शर्मा : अरे भइया, आमिर का फोन आया मेरे पास, पंटर कौन बटोर रहा है... तेरे पंटर का फोन आया मेरे पास। श्रद्धा दुबे : दिमाग खराब कर रहा है, मेरे पंटरों को काट रहा है...। तेरे गोल्ड के काम की भी रिकॉर्डिंग कर ली मैंने।" शिवा शर्मा : भाई, तुम्हारे पंटर को कहां काट रहा हूं? तुम्हारे पंटर का कॉल आया है मेरे पास, मैंने कॉल नहीं की।" श्रद्धा दुबे : पूरा शहर हंस रहा है कि कुत्ता बना के मारा मैंने तुझे। तू जितना इरिटेट करेगा, उतना फैलाती जाऊंगी मैं अब यह बात। और लोगों को वीडियो भी दिखाऊंगी, जितना तू इरिटेट करेगा, समझ लेना अब। क्योंकि तूने इरिटेट किया और तूने बदतमीजी की, मेरे साथ खिलवाड़ किया है तूने।" शिवा शर्मा : अरे किसने कर दिया खिलवाड़ यार! श्रद्धा दुबे : चलो, वो तो मैं... वो तो मैं बताऊंगी ना, दिखाऊंगी एक्चुअली लोगों को… क्या हुआ, क्या नहीं, ठीक? उस पे तुम्हें जाने की जरूरत नहीं है। तुम अब मुझे डिप्रेस कर रहे हो, पता है बहुत ज्यादा मेरा इगो हर्ट कर रहे हो, बहुत ज्यादा डिप्रेस कर रहे हो। ठीक है? वेट…। ----------------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए- शिवा हत्याकांड में मां का टूटा भरोसा, न्याय का इंतजार : मॉडल श्रद्धा का इंटरव्यू देख बोलीं- पुलिस से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अब निराशा है लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की ओर से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि जल्द गिरफ्तारी होगी, जबकि आरोपी श्रद्धा मीडिया के सामने आकर बाइट दे रही है। अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो जारी कर रही है। उसने खुद को बेकसूर बताया है। (पूरी खबर पढ़िए)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)