बलिया में DM-SP ने किया पैदल गश्त:त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील, संदिग्धों की चेकिंग भी की

Oct 20, 2026 - 07:51
0
बलिया में DM-SP ने किया पैदल गश्त:त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील, संदिग्धों की चेकिंग भी की
बलिया में शारदीय नवरात्र के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सोमवार रात शहर के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। उन्होंने मिश्रित आबादी वाले इलाकों, मुख्य चौराहों, रामलीला मैदान और बाजारों का दौरा किया। इस दौरान आम लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर शांति, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस बल सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की गई। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक ने रविवार रात करीब 10:30 बजे ऑक्डेनगंज चौकी का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव और बैरक-मेस की साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User