शिवदानी बाबा मंदिर में निःशुल्क राहत शिविर:मूसलाधार बारिश से पीड़ित लोगों को मिलेगी मदद

Sep 26, 2026 - 20:40
0
शिवदानी बाबा मंदिर में निःशुल्क राहत शिविर:मूसलाधार बारिश से पीड़ित लोगों को मिलेगी मदद
पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने मितौली समेत पूरे लखीमपुर खीरी जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नाले उफान पर होने से खेत जलमग्न हो गए हैं और कई गांवों में लोगों के घरों के भीतर तक पानी घुस गया है। इससे गरीब और मजदूर वर्ग के सामने रहने व भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इस आपदा की घड़ी में ग्राम पंचायत संडिलवा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवदानी बाबा मंदिर को अस्थायी राहत शिविर में तब्दील कर दिया है। यहां बारिश और जलभराव से प्रभावित लोगों के लिए ठहरने और भोजन की पूर्णतः निःशुल्क व्यवस्था की गई है। संडिलवा के ग्राम प्रधान दिलीप सिंह तोमर ने बताया कि मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के लिए साफ-सुथरे बिस्तर, पेयजल और दोनों समय के भोजन का इंतजाम किया गया है। इस सेवा कार्य में सरैया के प्रधान मदन शुक्ला भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। प्रधान दिलीप तोमर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति या परिवार बिना संकोच के मंदिर में शरण ले सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से आसपास के जरूरतमंद परिवारों को राहत शिविर तक पहुंचाने में मदद करने का आह्वान किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User