कानपुर देहात में बारिश के बीच हाईवे का हिस्सा धंसा:इटावा हाईवे पर आवागमन रोका, पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर सर्विस लेन से निकाले वाहन
कानपुर देहात में करीब 42 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार शाम सिकंदरा थाना क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे का एक हिस्सा धंस गया। सूर्य होटल के पास सड़क का हिस्सा धंसने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मार्ग से वाहनों की आवाजाही रोककर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। फिलहाल वाहनों को पुल के नीचे से सर्विस लेन के रास्ते निकाला जा रहा है। धंसे हिस्से से वाहनों का आवागमन रोका हाईवे का हिस्सा धंसने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को मुख्य मार्ग से जाने से रोक दिया। किसी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए धंसे हुए हिस्से से वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिसकर्मी मौके पर यातायात नियंत्रित कर रहे हैं और वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से निकाल रहे हैं। मौके पर एनएचएआई की टीम भी पहुंच गई है और सड़क की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। बारिश के कारण बढ़ी परेशानी लगातार बारिश के बीच हाईवे का हिस्सा प्रभावित होने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश जारी रहने के कारण सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि कानपुर-इटावा हाईवे पर एक जगह सड़क का हिस्सा धंस गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मार्ग से वाहनों को रोका गया है और फिलहाल उन्हें पुल के नीचे से निकाला जा रहा है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति कानपुर देहात में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह सड़कें प्रभावित होने के साथ पेड़ गिरने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे का हिस्सा धंसने के बाद पुलिस और एनएचएआई की टीमें मौके पर निगरानी कर रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)