शिवपाल यादव का दावा: 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री:भाजपा को सत्ता से हटाकर सपा-कांग्रेस गठबंधन बनाएगा सरकार

Oct 04, 2026 - 16:40
0
शिवपाल यादव का दावा: 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री:भाजपा को सत्ता से हटाकर सपा-कांग्रेस गठबंधन बनाएगा सरकार
इटावा में रविवार दोपहर 1 बजे जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का मंत्र दिया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाना और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है और एक महीने के लिए एसआईआर शुरू हो गया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा सरकार को हटाना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बेईमानी और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। देखें, 3 तस्वीरें… शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन उत्तर प्रदेश में है और रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नीतियों पर चलेगी और दोनों दलों का नेतृत्व आपस में बातचीत करके सीटों के बंटवारे का फैसला करेगा। सीटों के बंटवारे का फैसला पार्टी का नेतृत्व करेगा, इसलिए इस बारे में नेतृत्व से ही पूछा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन बना रहेगा। दोनों दल एक साथ चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व में बहुत बेईमानी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष उनके खिलाफ हो गया है और अब उनकी कथित बेईमानी सामने आएगी। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में हुए बदलाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह पीडीए का उदाहरण है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User