शिवपाल यादव ने बूथों का जायजा लिया:मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की सक्रियता परखी, 17-24 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम
इटावा की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे दो दिवसीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी विधानसभा क्षेत्र के बूथों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बूथों पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी व सक्रियता का भी जायजा लिया। जिले में 17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान बूथ स्तर पर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की निगरानी की जा रही है। शिवपाल सिंह यादव के बूथों पर पहुंचने को इसी कार्यक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता कितने सक्रिय? बताया जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव यह भी देख रहे हैं कि बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता कितने सक्रिय हैं और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों में उनकी भागीदारी कैसी है। हालांकि, उनके दौरे के दौरान किन-किन बूथों का निरीक्षण किया गया और मौके पर क्या निर्देश दिए गए, इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)