नेपाली-महिला ने हरदोई के युवक पर लगाया शारीरिक-शोषण का आरोप:शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया शोषण, हिरासत में आरोपी

Oct 17, 2026 - 14:30
0
नेपाली-महिला ने हरदोई के युवक पर लगाया शारीरिक-शोषण का आरोप:शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया शोषण, हिरासत में आरोपी
हरदोई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नेपाल की एक विवाहिता ने पिहानी कस्बे के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार देर रात एक होटल में हुए विवाद के बाद शनिवार सुबह होटल के बाहर दोनों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को कोतवाली ले आई। जानकारी के अनुसार, नेपाल के कंचनपुर जिले के बलौरी दीनापुर गोड़ निवासी 28 वर्षीय पीड़ित महिला पहले से विवाहित हैं। वह पिछले पांच साल से अपने पति से अलग मायके में रह रही हैं और उनकी एक 6 साल की पुत्री भी है। करीब डेढ़ साल पहले पति से हुए विवाद के दौरान महिला के सिर में चोट लग गई थी। इलाज के लिए वह भारत के लखीमपुर स्थित पलिया कस्बे के एक अस्पताल में आई थीं। महिला का नेपाल से हरदोई आना-जाना शुरू हो गया था पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान अस्पताल संचालक के दोस्त और पिहानी निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने अपनी उंगली काटकर खून निकाला और उसी खून से महिला की मांग भरी थी। इसके बाद से दोनों पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और महिला का नेपाल से हरदोई आना-जाना शुरू हो गया था। हालांकि, जब पीड़ित महिला ने उससे औपचारिक रूप से शादी करने की जिद की, तो आरोपी व उसकी बहन ने हिंदू होने का ताना देकर शादी से इनकार कर दिया। आरोपी के अन्य परिजनों से संपर्क करने पर उन्होंने भी यही तर्क दिया। पीड़िता ने बताया कि वह 15 अक्टूबर को नेपाल से हरदोई आरोपी से मिलने आई थी। शुक्रवार की रात आरोपी उसे शहर के एक होटल में ले गया, जहां शादी की बात पर फिर विवाद हुआ और दोनों के बीच मारपीट हो गई। शनिवार सुबह होटल के बाहर हंगामा होने पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को कोतवाली पहुँचाया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User