सहजनवा में मनाया धान फसल कटाई दिवस:सवाना सीड्स के कार्यक्रम में किसानों को सवा 7501 की उपज की जानकारी दी

Oct 17, 2026 - 10:27
0
सहजनवा में मनाया धान फसल कटाई दिवस:सवाना सीड्स के कार्यक्रम में किसानों को सवा 7501 की उपज की जानकारी दी
देवरिया में सहजनवा ब्लॉक के खीरी डाड गांव में सवाना सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हाइब्रिड धान सवा 7501 का फसल कटाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कंपनी के जोनल मैनेजर मलय मिश्रा ने धान की बेहतर पैदावार के लिए जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि फसल की कटाई के बाद सवा 7501 की उपज 33 क्विंटल प्रति एकड़ दर्ज की गई। उन्होंने किसानों को बुवाई के समय सवा 7501 बीज अपनाने और बेहतर उत्पादन से मुनाफा बढ़ाने की सलाह दी। रीजनल बिजनेस मैनेजर विवेक कुमार पांडेय ने सरसों की किस्म 2642 की जानकारी दी। कार्यक्रम में यूपी डास्प परियोजना के अधिकारी उमेश प्रसाद, भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान के डॉ. अजय सिंह, डॉ. वेद राय और निवेदिता मौजूद रहे। गोरखपुर के मैनेजर मोहसिन ने सभी अतिथियों और किसानों का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User