शकील खान बने भारतीय लैक्रोस टीमों के मुख्य कोच:एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना
आगरा स्थित शारदा वर्ल्ड स्कूल में एचओडी स्पोर्ट्स शकील खान को भारतीय पुरुष और महिला लैक्रोस टीमों का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीमें ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक सिक्सेस लैक्रोस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई हैं। खेल प्रशिक्षण और कोचिंग के क्षेत्र में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शकील खान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। लैक्रोस के क्षेत्र में वे लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तकनीकी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2026 में उन्हें फेडरेशन कप लैक्रोस चैंपियनशिप में तकनीकी निदेशक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। शारदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हाई-परफॉर्मेंस कैंप के दौरान शकील खान ने भारतीय खिलाड़ियों को फिटनेस, तकनीकी कौशल, रणनीति और टैक्टिकल गेम प्लान का प्रशिक्षण दिया। भारतीय टीमों के मुख्य कोच के रूप में उनकी नियुक्ति आगरा और शारदा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)