श्रावस्ती में बिना मान्यता वाले 5 स्कूल-मदरसे सील:संचालकों से नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब, तीन दिन पहले की थी छापेमारी

Oct 13, 2026 - 11:07
0
श्रावस्ती में बिना मान्यता वाले 5 स्कूल-मदरसे सील:संचालकों से नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब, तीन दिन पहले की थी छापेमारी
श्रावस्ती जिले में बिना मान्यता और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहे विद्यालयों व मदरसों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम की छापेमारी से ऐसे संस्थानों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार सुबह 9:00 बजे विभाग ने बताया कि 3 दिन पहले बंद किए गए पांच संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। तीन दिन पहले शिक्षा क्षेत्र जमुनहा में टीम ने औचक छापेमारी कर दो मदरसों और तीन विद्यालयों की जांच की थी। इस दौरान संबंधित संस्थानों के जिम्मेदार मान्यता और पंजीकरण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने पांचों संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए सील कर दिया और संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए। एसडीएम जमुनहा रवि प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर समिति गठित की गई है, जो गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान संस्थानों से मान्यता और पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे जा रहे हैं। दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित संस्थानों को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में जवाब मिलने के बाद अभिलेखों और संस्थानों की स्थिति का परीक्षण किया जाएगा। जांच में संस्थान नियमानुसार संचालित पाए जाने पर उसी के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा, जबकि अनियमितता मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना मान्यता संचालित संस्थानों की जांच जरूरी है। अभियान का उद्देश्य ऐसे विद्यालयों और मदरसों को चिह्नित करना है, जो आवश्यक मान्यता और पंजीकरण के बिना संचालित हो रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User