अशोक गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष:बधाईरदह क्षेत्र के चौथी, बिजौरा गांव के रहने वाले हैं; पार्टी ने दी बधाई

Oct 13, 2026 - 11:07
0
अशोक गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष:बधाईरदह क्षेत्र के चौथी, बिजौरा गांव के रहने वाले हैं; पार्टी ने दी बधाई
गाजीपुर में भाजपा ने मरदह क्षेत्र के चौथी, बिजौरा गांव निवासी अशोक गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। उनकी नियुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण गोंड ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद की। अशोक गोंड राम जन्म गोंड के बेटे हैं। अशोक गोंड इससे पहले अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। उन्होंने संगठन में मंडल मंत्री और मंडल उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर काम किया है। संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का अनुभव रखने वाले अशोक गोंड को अब जिला स्तर पर मोर्चे की कमान सौंपी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई नियुक्ति के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अशोक गोंड को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अशोक गोंड का अनुभव संगठन को मजबूत करने में मदद करेगा। अशोक गोंड की नियुक्ति पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा और कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User