श्रावस्ती में चोरी के दो मामलों का खुलासा:स्कूल-दुकान से चोरी हुआ सामान बरामद, निर्माणाधीन मकान से पकड़े गए दोनों चोरियों में शामिल 7 आरोपी

Oct 25, 2026 - 17:26
0
श्रावस्ती में चोरी के दो मामलों का खुलासा:स्कूल-दुकान से चोरी हुआ सामान बरामद, निर्माणाधीन मकान से पकड़े गए दोनों चोरियों में शामिल 7 आरोपी
श्रावस्ती की भिनगा कोतवाली पुलिस ने स्कूल और दुकान में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार शाम 4:00 बजे बताया कि जनता इंटर कॉलेज के पास एक निर्माणाधीन मकान से आरोपियों को पकड़ा गया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान, मोटरसाइकिल, पांच किलोवाट का सोलर इन्वर्टर, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर को उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुहिया के कमरे की खिड़की तोड़कर सामान चोरी किए जाने और खरगौरा मोड़ स्थित दुकान से सामान चोरी होने के मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में सातों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक सोनी, श्याम जी सोनी उर्फ सिब्बू, सचिन सोनी, तालीम, ज्ञानेंद्र पाठक उर्फ छोटू पंडित, अरुण कुमार वर्मा उर्फ ननके और राम तेजपाल उर्फ मुन्ने शामिल हैं। इनमें छह आरोपी श्रावस्ती जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी बहराइच जिले का रहने वाला है और वर्तमान में भिनगा क्षेत्र में रह रहा था। पांच मोबाइल फोन और 950 रुपये नकद मिले पुलिस ने आरोपियों के पास से छह नए करवा लोटे, एक बंधना लोटा, पीतल-कांसे की पतीली, दो पैन कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, एक मोटरसाइकिल और पांच किलोवाट का सोलर इन्वर्टर बरामद किया है। इसके अलावा चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से संबंधित 5,500 रुपये और आरोपियों की तलाशी में पांच मोबाइल फोन व 950 रुपये नकद मिले हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User