पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड 241 रन पर ऑलआउट:वनडे ट्राई सीरीज में बेन डकेट की सेंचुरी; शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लिए

Oct 25, 2026 - 18:08
0
पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड 241 रन पर ऑलआउट:वनडे ट्राई सीरीज में बेन डकेट की सेंचुरी; शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लिए
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 241 रन पर ऑलआउट हो गई। लाहौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पारी 46.4 ओवर में सिमट गई। टीम के लिए बेन डकेट ने शतक लगाते हुए 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। सैम करन ने 42 और गस एटकिंसन ने 36 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने 46 रन देकर 4 विकेट लिए। शुरुआत में ही इंग्लैंड ने गंवाए विकेट इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टॉम बैंटन 4, जो रूट 5 और हैरी ब्रूक 1 रन बनाकर आउट हो गए। जॉर्डन कॉक्स भी 6 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बाद डकेट ने पारी संभाली और रन बनाने की रफ्तार बनाए रखी। इंग्लैंड ने 19 रन पर 3 विकेट गंवाए डकेट-करन ने पारी संभाली एटकिंसन 36 रन बनाकर नाबाद रहे विल जैक्स ने 13, जेमी ओवरटन ने 10 और लियाम डॉसन ने 5 रन बनाए। आखिरी ओवरों में गस एटकिंसन ने 28 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए। उनकी पारी में 3 छक्के शामिल रहे। हालांकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 241 रन पर ढेर हो गई। शाहीन के अलावा हारिस रऊफ, रजाुल्लाह और अराफात मिन्हास ने भी 2-2 विकेट लिए। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेजने पर पूर्व क्रिकेटर्स के सवाल:कार्तिक बोले- ओपन क्यों नहीं भेजा; अश्विन बोले- छठे ओवर में बैटिंग मुश्किल थी पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर उतारने के फैसले पर सवाल उठाए। मैच के बाद पैनल डिस्कशन में मुरली कार्तिक ने पूछा कि वैभव को ओपन क्यों नहीं भेजा गया। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User