महिला ने सहकर्मी को वीडियो-कॉल पर फांसी का फंदा दिखाया:पूछा- शादी करोगे या नहीं, सुबह शव मिला; दोनों हैदराबाद की मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी

Oct 25, 2026 - 16:12
0
महिला ने सहकर्मी को वीडियो-कॉल पर फांसी का फंदा दिखाया:पूछा- शादी करोगे या नहीं, सुबह शव मिला; दोनों हैदराबाद की मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी
हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक महिला ने शनिवार रात करीब 2:30 बजे अपने एक सहकर्मी को वीडियो कॉल किया था। उस समय वह अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में शामिल था। कॉल के दौरान महिला ने छत के पंखे से बंधा दुपट्टा दिखाया और उससे शादी नहीं करने पर अपनी जान देने की धमकी दी। सहकर्मी सुबह करीब 5:30 बजे महिला के फ्लैट पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। डायल 112 के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर महिला का शव छत के पंखे से लटका मिला। सहकर्मी पहले से शादीशुदा, तलाक का केस चल रहा महिला की पहचान अर्चना चौधरी मलिक के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर एसोसिएट के रूप में काम करती थीं। घटना माधापुर के चंद्र नायक थांडा इलाके में स्थित उनके फ्लैट में हुई। सहकर्मी की पहचान भंडारी विमल के रूप में बताई गई है। वह उत्तराखंड का रहने वाला है। पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों करीब चार साल से रिश्ते में थे। विमल की शादी से जुड़े तलाक की कार्यवाही चल रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User