गोरखपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक:3 दिन बाद देवरिया में मिला शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम
गोरखपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान गोर्रा नदी में डूबे 18 साल के युवक रवि निषाद का शव तीन दिन बाद रविवार दोपहर 12 बजे देवरिया में मिला। मदनपुर थाना क्षेत्र के करहीघाट के पास ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। तीन दिन से नदी में तलाश कर रहे थे परिजन रवि गुरुवार शाम अपने गांव के पास गोर्रा नदी में मूर्ति विसर्जन करने गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। इसके बाद से परिजन और पुलिस तीन दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे रवि का शव पानी में बहते हुए करहीघाट के पास पहुंचा। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने की पहचान शव मिलने के करीब तीन घंटे बाद दोपहर 3 बजे परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी पहचान की। मृतक की पहचान गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के राजीव जगदीशपुर टोला अहिरवाती निवासी गोपाल निषाद के बेटे रवि निषाद (18) के रूप में हुई। रवि मजदूरी करता था।रवि अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से मां शर्मिला और बहन खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)