गोरखपुर में 4 सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास:बड़हलगंज नगर पंचायत के विकासोत्सव में जनता को मिली नई कनेक्टिविटी की सौगात
गोरखपुर के बड़हलगंज नगर पंचायत में रविवार को विकासोत्सव मनाया गया। विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन डॉ. प्रीति महेश उमर की मौजूदगी में तीन सीसी सड़कों का लोकार्पण और एक सड़क का शिलान्यास किया। वार्ड आठ तिलक नगर में करीब 65 लाख, 35 लाख और 36 लाख रुपए की लागत से बनी नाली युक्त तीन सीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया। वहीं, वार्ड 15 बाबा जलेश्वर नाथ नगर में 26 लाख रुपए की लागत से बनने वाली ढक्कनदार नाली युक्त सीसी सड़क का शिलान्यास हुआ। ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि चेयरमैन के नेतृत्व में नगर पंचायत में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभासद, भाजपा नेता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)