श्रावस्ती में एसपी ने बुजुर्गों का हाल जाना:ठंड से बचाव के लिए बांटे कंबल, समस्याओं को सुनकर सम्मान और सहयोग का दिया संदेश

Oct 14, 2026 - 20:18
0
श्रावस्ती में एसपी ने बुजुर्गों का हाल जाना:ठंड से बचाव के लिए बांटे कंबल, समस्याओं को सुनकर सम्मान और सहयोग का दिया संदेश
श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी बुधवार रात करीब 7 बजे के बाद वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और बातचीत कर उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए वृद्धजनों को कंबल वितरित किए। बुजुर्गों से किया आत्मीय संवाद एसपी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनके सुख-दुःख साझा किए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, अपनापन और संवेदनशील व्यवहार को जरूरी बताया। कंबल वितरण के जरिए जरूरतमंद बुजुर्गों को राहत देने के साथ सेवा और मानवीय संवेदना का संदेश भी दिया। सामाजिक सरोकारों पर दिया जोर इस पहल के माध्यम से पुलिस ने कानून-व्यवस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों और जरूरतमंदों के प्रति सहयोग की भावना को मजबूत करना तथा समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। श्रावस्ती पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के साथ वरिष्ठ नागरिकों व जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User