बहराइच में मिशन शक्ति टीम ने बांटी दीपावली की खुशियां:वृद्धाश्रम, वन स्टॉप सेंटर और छात्रावास में बांटे फल, मिठाई और कपड़े

Oct 14, 2026 - 20:18
0
बहराइच में मिशन शक्ति टीम ने बांटी दीपावली की खुशियां:वृद्धाश्रम, वन स्टॉप सेंटर और छात्रावास में बांटे फल, मिठाई और कपड़े
बहराइच में मिशन शक्ति फेज-6.0 के चौथे दिन बुधवार को पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकारियों ने वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों के बीच फल, मिठाई, कपड़े और अन्य जरूरी सामान बांटे। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों का हालचाल जानकर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर आयोजित किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, दुर्गा प्रसाद तिवारी, हर्षिता तिवारी, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे और नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दिए फल-मिठाई और कपड़े अधिकारियों ने कोतवाली देहात क्षेत्र के अमीनपुर नगरौर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। दीपावली के अवसर पर उन्हें फल, मिठाई, कपड़े, साड़ियां और सूट वितरित किए गए। इसके अलावा एससी/एसटी छात्रावास, वन स्टॉप सेंटर और दिव्यांग कल्याण केंद्र में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां महिलाओं, बालिकाओं, दिव्यांगजनों और अन्य जरूरतमंदों को फल, मिठाई और कपड़े बांटे गए। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और मदद का भरोसा दिया। महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताए गए। अधिकारियों ने आपात स्थिति में सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181 और 108 के साथ साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। जागरूकता संबंधी पंपलेट बांटकर महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। सुरक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों पर भी जोर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना रहा। पुलिस और संबंधित विभागों ने सुरक्षा, सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User