श्रावस्ती में गर्भधारण से पहले महिलाओं की सेहत पर नजर:'सुपोषण से शुरुआत' अभियान शुरू, 5 पंचायतों में कुपोषण के जोखिमों की होगी पहचान

Oct 13, 2026 - 16:18
0
श्रावस्ती में गर्भधारण से पहले महिलाओं की सेहत पर नजर:'सुपोषण से शुरुआत' अभियान शुरू, 5 पंचायतों में कुपोषण के जोखिमों की होगी पहचान
श्रावस्ती में बच्चों को कुपोषण से बचाने और स्वस्थ मातृत्व की नींव मजबूत करने के लिए गर्भधारण से पहले ही महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए हरिहरपुररानी ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ‘सुपोषण से शुरुआत’ अभियान संचालित किया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे के बाद अभियान की समीक्षा हुई इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर संभावित जोखिमों का आकलन किया जाता है और उनकी लगातार निगरानी भी की जाती है। मंगलवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियान की समीक्षा बैठक मे डीएम ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों, ग्राम प्रधानों और अधिकारियों को आपसी समन्वय से अभियान को सक्रियता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब सभी संबंधित विभाग जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे और पात्र महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचेगा। पतियों और सास को भी जागरूक किया जाए जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए रोस्टर तैयार कर नियमित समीक्षा बैठक कराने पर जोर दिया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को अभियान की मुख्य कड़ी बताते हुए निर्देश दिया कि उनके माध्यम से महिलाओं के साथ उनके पतियों और सास को भी जागरूक किया जाए, ताकि परिवार के स्तर पर ही महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़े और संभावित समस्याओं की समय रहते पहचान हो सके। यह अभियान हरिहरपुररानी ब्लॉक की शिवगढ़, जवगढ़, जरकुशहा, वर्गावर्गी और अमवा ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायत और आजीविका मिशन संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं, जबकि यूनिसेफ की ओर से तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User