चाइनीज मांझे ने सुनील गुजराती की काट दी थी वोकल-कार्ड:अस्पताल पहुंचने से पहले बह गया था शरीर का सारा खून, अब पुलिस अलर्ट

Oct 13, 2026 - 16:18
0
चाइनीज मांझे ने सुनील गुजराती की काट दी थी वोकल-कार्ड:अस्पताल पहुंचने से पहले बह गया था शरीर का सारा खून, अब पुलिस अलर्ट
वाराणसी के कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर रविवार की सुबह चाइनीज मांझे ने सुनील गुजराती की जान ले ली थी। सुनील ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया था। अब सुनील की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें उनकी मौत की वजह अत्याधिक खून का बहना बताया गया है। चाइनीज मांझे ने उनकी वोकल-कार्ड को काट दिया था और उनका सारा खून अस्पताल पहुंचने से पहले शरीर से बह चुका था। अब पुलिस कज्जाकपुरा इलाके में फ्लाईओवर के आस-पास ड्रोन कैमरों से नजर रख रही है। साथ ही लाउड हेलर से लोगों को समझाया जा रहा है कि फ्लाईओवर की तरफ किसी भी हाल में पतंगबाजी नहीं करनी है। वहीं खून से सनी मृतक की बाइक अभी भी सरेया चौकी पर खड़ी है और उसपर लाई से भरा झोला टंगा हुआ है। अस्पताल पहुंचने से पहले बह गया था सारा खून सुनील गुजराती चौखंभा के गोपाल मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान कज्जाकपुरा फ्लाईओवर में उनकी गर्दन में चाइना मांझा फंसा और वो गिरते हुई पुल के बाउंड्री से टकराकर गिर गए। तड़पता देख कई लोग रुके कर कुछ राहगीरों ने उन्हें ई रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया पर तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी। सुनील गुजराती के शरीर से सारा खून अस्पताल पहुंचने के पहले बह चुका था। और उनकी मौत हो चुकी थी। कट गई थी वोकल-कार्ड पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह अत्याधिक खून का बहना है। सुनील गुजराती की गर्दन में फंसें मांझे ने उनकी वोकल कार्ड तक काट दी थी और वो असहाय हो गए थे। जिसकी वजह से वो खुद को बचाने की कोशिश भी नहीं कर पाए। अब पुलिस लगाएगी फ्लाईओवर पर 8-8 फुट की जाली इस घटना के बाद वाराणसी पुलिस अलर्ट हुई है। जहां ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सभी को बताया जा रहा है कि कोई चाइना मांझे का इस्तेमाल न करे। वहीं पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जल्द ही यहां संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर दोनों तरफ 8-8 फुट की जाली लगाने की कवायद करने की बात कही है। उन्होंने कहा आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User