श्रावस्ती में लापता अर्पित का राप्ती नदी में मिला शव:जिम जाने के लिए घर से निकला था, घटना के तीसरे दिन 7 KM दूर मिली बॉडी

Oct 16, 2026 - 10:41
0
श्रावस्ती में लापता अर्पित का राप्ती नदी में मिला शव:जिम जाने के लिए घर से निकला था, घटना के तीसरे दिन 7 KM दूर मिली बॉडी
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अर्पित का शव दो दिन बाद बृहस्पतिवार शाम बलरामपुर जनपद में राप्ती नदी से मिला। वह मंगलवार को जिम जाने के लिए घर से निकले थे। उनकी ओला स्कूटी अंधरपुरवा राप्ती पुल के पास लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में उनकी तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बृहस्पतिवार शाम बलरामपुर के कोड़री घाट से अर्पित का शव मिला, जो घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अर्पित का शव गांव पहुंचेगा। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है और गांव के लोग भी गमगीन हैं। सेमरी चौराहा निवासी दानवीर कर्ण सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा अर्पित 13 अक्टूबर की शाम करीब 5:13 बजे स्कूटी से घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिवार ने स्कूटी के जीपीएस से उसकी लोकेशन देखी। आखिरी लोकेशन राप्ती पुल के पास मिली, जहां स्कूटी खड़ी थी, लेकिन अर्पित वहां नहीं था। पिता ने इकौना पुलिस को बेटे की तलाश के लिए गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। अर्पित की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। उनके रिश्तेदारों का कहना है कि वह आमतौर पर अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखता था। रिश्तेदारों या किसी अन्य से बात करने के लिए परिवार के फोन का इस्तेमाल करता था। ऐसे में वह राप्ती पुल तक कैसे पहुंचे और स्कूटी वहां क्यों छोड़ी, यह जांच का विषय है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिवार के मुताबिक, अर्पित प्रतिदिन घर से इकौना में जिम करने के लिए जाता था। घर से इकौना जाने का मार्ग दूसरा है, जबकि अंधरपुरवा पुल, जहां उनकी स्कूटी मिली थी, दूसरे मार्ग पर है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अर्पित वहां कैसे पहुंचा। अर्पित चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उनके पिता दुकान चलाते हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही उसकी मौत की वजह साफ हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User