श्रावस्ती में ओवैसी की सभा में अनोखा समर्थक:सिर से पैर तक हरे रंग में पहुंचा ओवैसी का समर्थक, सीने पर गुदा रखा था ‘पतंग’ का निशान

Oct 05, 2026 - 15:48
0
श्रावस्ती में ओवैसी की सभा में अनोखा समर्थक:सिर से पैर तक हरे रंग में पहुंचा ओवैसी का समर्थक, सीने पर गुदा रखा था ‘पतंग’ का निशान
श्रावस्ती में भिनगा के राजापुर रानी में रविवार शाम करीब 6 बजे के बाद आयोजित एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा में एक समर्थक अपने अनोखे अंदाज के कारण आकर्षण का केंद्र बना रहा। वह सिर से पैर तक हरे रंग में रंगकर सभा में पहुंचा था। उसके सीने पर पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘पतंग’ गुदा हुआ था। समर्थक ने भीड़ के बीच पतंग उड़ाई तो एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया और मैदान में पार्टी के नारों की गूंज सुनाई देने लगी। सभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने हाजी दद्दन खान को भिनगा विधानसभा सीट से एआईएमआईएम का प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हाजी दद्दन खान ने किसान डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। वर्ष 1996 में उन्होंने डिग्री कॉलेज में उपमंत्री पद का चुनाव भी लड़ा था। उनके पिता दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं। दद्दन खान खुद भी दो बार प्रधान रह चुके हैं और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। अलग-अलग दलों से चुनाव लड़ चुके हैं दद्दन खान दद्दन खान विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी अलग-अलग राजनीतिक दलों से लड़ चुके हैं। बीते महीने बसपा से निष्कासन के बाद उन्होंने एआईएमआईएम की सदस्यता ली थी। अब पार्टी ने उन्हें भिनगा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भिनगा सीट पर सपा का कब्जा भिनगा विधानसभा सीट पर वर्तमान में समाजवादी पार्टी की इंद्राणी वर्मा विधायक हैं। दद्दन खान के एआईएमआईएम में शामिल होने और प्रत्याशी बनाए जाने के बाद क्षेत्र में चुनावी समीकरण को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, दद्दन खान की उम्मीदवारी से खासकर मुस्लिम मतदाताओं के बीच एआईएमआईएम की सक्रियता बढ़ सकती है। इससे सपा के सामने चुनौती बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में भिनगा सीट पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User