कन्नौज में 'मेरा युवा भारत' ने शिक्षकों का सम्मान किया:विश्व शिक्षक दिवस पर संवाद कार्यक्रम, युवाओं को गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

Oct 05, 2026 - 15:48
0
कन्नौज में 'मेरा युवा भारत' ने शिक्षकों का सम्मान किया:विश्व शिक्षक दिवस पर संवाद कार्यक्रम, युवाओं को गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया
कन्नौज में विश्व शिक्षक दिवस पर 'मेरा युवा भारत' ने सोमवार को स्कूलों में विशेष शिक्षक सम्मान और संवाद कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम दोपहर 12 से 2 बजे तक चला। इसमें राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने अपने-अपने इलाकों के स्कूलों में जाकर शिक्षकों के प्रति सम्मान जताया और उनसे बात की। स्वयंसेवकों ने उन स्कूलों को चुना, जिन्होंने युवा गतिविधियों और अलग-अलग कार्यक्रमों में सहयोग दिया था। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित किया और छात्रों को ज्यादा से ज्यादा युवा गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से कहा कि स्कूल युवाओं तक पहुंचने का एक जरूरी जरिया हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से बड़ी संख्या में युवाओं को अच्छी गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है। जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने बताया कि इस पहल से शिक्षकों के प्रति सम्मान तो बढ़ा ही, साथ ही स्कूलों और युवा स्वयंसेवकों के बीच बातचीत और सहयोग का रिश्ता भी मजबूत हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने उन विद्यालयों को विशेष रूप से चुना, जहां से उन्हें युवा गतिविधियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में मिलता रहा। स्वयंसेवकों ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक युवा गतिविधियों में सहभागिता करने तथा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार उपलब्ध अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User