श्रावस्ती में पांच गैर मान्यता प्राप्त स्कूल-मदरसे बंद कराए:प्रशासन ने सख्त चलाया अभियान, गेट पर नोटिस चस्पा; दोबारा खुले तो होगी कार्रवाई

Oct 09, 2026 - 15:32
0
श्रावस्ती में पांच गैर मान्यता प्राप्त स्कूल-मदरसे बंद कराए:प्रशासन ने सख्त चलाया अभियान, गेट पर नोटिस चस्पा; दोबारा खुले तो होगी कार्रवाई
श्रावस्ती में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों और मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे शिक्षा विभाग में बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जमुनहा विकासखंड में पांच गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ऐसे संस्थानों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने नायब तहसीलदार जमुनहा विकास राय और खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार की मौजूदगी में संबंधित संस्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने विद्यालयों का संचालन बंद कराते हुए उनके मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा किए। साथ ही संचालकों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा विद्यालय खुले पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षण संस्थानों का संचालन बर्दाश्त नहीं प्रशासन की कार्रवाई में बनकटवा मोहली स्थित श्याम बिहारी पब्लिक शिक्षा समिति, जिसके संचालक इंद्र बहादुर यादव हैं, वह शामिल हुए। इसके अलावा बोहरवा स्थित मदरसा गाजी/फ्यूचर कोचिंग सेंटर, मदरसा सकलेन राजा और मदरसा जालिम नगर (संचालक फारूक अली) तथा बदला चौराहा, बैजनाथपुर स्थित आर.के. पब्लिक स्कूल को बंद कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना मान्यता के शिक्षण संस्थानों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में ऐसे विद्यालयों और मदरसों के खिलाफ अभियान जारी रहने से नियमों की अनदेखी कर संस्थान चलाने वालों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User