अम्बेडकरनगर में 535 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण:मुफ्त जांच के साथ दवाएं बांटीं, सरकारी योजनाओं से जोड़ा

Oct 09, 2026 - 15:32
0
अम्बेडकरनगर में 535 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण:मुफ्त जांच के साथ दवाएं बांटीं, सरकारी योजनाओं से जोड़ा
अम्बेडकरनगर में शहजादपुर स्थित लेबर अड्डे पर आयोजित तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 535 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शुक्रवार को शिविर में श्रमिकों को मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और जरूरत के अनुसार दवाएं भी वितरित की गईं। गुरुवार को शिविर के अंतिम दिन 158 श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। श्रमिकों के साथ राहगीरों और उद्यमियों ने भी शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। श्रम विभाग की ओर से आयोजित शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था। स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श शिविर में चिकित्सकों की टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श दिया। इस दौरान श्रमिकों को बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य जांच के साथ श्रमिकों को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू), ई-श्रम से जुड़ी पेंशन योजनाओं और श्रम विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बिना योजनाओं से जुड़ने का अवसर पात्र श्रमिकों का मौके पर ही पंजीयन और नवीनीकरण कराया गया। इससे श्रमिकों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिला। श्रमिकों को रोजगार के अवसरों और विभागीय सुविधाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने के लिए उनके मोबाइल फोन में ‘उप्र डिजिटल लेबर चौक’ ऐप भी इंस्टॉल कराया गया। फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन साथ ही ऐप के इस्तेमाल की प्रक्रिया समझाई गई। शिविर में बलरामपुर चीनी मिल्स अकबरपुर के चिकित्सक डॉ. दूधनाथ वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर की डॉ. शिवांगी सिंह समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं दीं। फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन भी मौजूद रहे। सहायक श्रमायुक्त संत पाल ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रमिकों से आगामी शिविरों में पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User