शराब की दुकान से लूट के आरोपी का हाफ एनकाउंटर:मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध हथियार, मोटरसाइकिल और 3200 रुपये बरामद
बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने शराब की दुकान से लूट करने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार और सोमवार की रात सरूरपुर गांव के पास हुई। पुलिस देर रात चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी।
गिरफ्तार बदमाश गाजियाबाद निवासी रिंकू उर्फ विशाल है। उसने 21 जुलाई को बागपत में वीरेंद्र राणा की शराब की दुकान से हथियार के बल पर नगदी और शराब लूटी थी। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, 3200 रुपये, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस मिला है। थाना प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)