श्रद्धा मामले में बोले अखिलेश, ये मामला सरकार ले डूबेगा:इस मामले में दो भागों में बंटा हुआ है मीडिया, एक श्रद्धा के साथ दूसरा खिलाफ़
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि लखनऊ में चर्चित श्रद्धा दुबे प्रकरण सरकार ले डुबेगा। मंगलवार को पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पुलिस नहीं पकड़ पा रही है। कुछ श्रद्धा के साथ हैं कुछ श्रद्धा के खिलाफ। मीडिया भी डिवाइड है। उन्होंने कहा कि न्याय मिलना चाहिए। एक बार याद कीजिए, गाड़ी नहीं पलटी थी सरकार पलटने से बचाई गई थी। ये मामला भी कोई सामान्य मामला नहीं है। ये वो मामला है जो सरकार को ले डूबेगा। अखिलेश यादव ने सौरव दास और आशुतोष रांका समेत अन्य कैदियों की तत्काल रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इन्हें अनावश्यक रूप से हिरासत में लिया गया है। न कानून इसकी अनुमति देता है और न संविधान, फिर भी भाजपा इन्हें जेल में रखने के लिए दबाव डाल रही है।
अखिलेश ने कहा, एक कचौड़ी, एक समोसा, भाजपा का कोई नहीं भरोसा। जब भी भाजपा संकट में पड़ती है, तो तरह-तरह के आरोप लगाने लगती है। देश भर में वोट चोरी और चुनाव आयोग के आचरण पर लोग एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने खुशी जताई कि सपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं के काम से चुनाव आयोग को अपनी प्रक्रिया में गलतियां स्वीकार करने पर मजबूर होना पड़ा। जब न्याय नहीं मिलता तो आक्रोश और प्रदर्शन होते हैं। यूपी देश को बचाएगा, समाजवादियों को लेनी होगी जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बेहद तीव्र होने वाली है। देश का भविष्य इस पर निर्भर करता है। यूपी देश को बचाएगा और समाजवादियों को यह जिम्मेदारी लेनी होगी। सबसे महत्वपूर्ण काम मतदाता सूची को सही रखना है। SSR प्रक्रिया के बाद कोई और संशोधन नहीं होगा। नामांकन के दिन तक सूची सही रहनी चाहिए, वरना लड़ाई नहीं जीती जा सकती। फोकस वोट सुरक्षित करने और सूची सही रखने पर होना चाहिए। रिवर फ्रंट पर खासकर पानी छोड़ा गया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि एक दिन प्रेस कांफ्रेंस में मैंने कह दिया कि पानी तमाम भर गया लेकिन रिवर फ्रंट बच गया। अगले दिन मुख्यमंत्री ने बैराज के सभी गेट खुलवा दिए जिससे रिवर फ्रंट डूब जाए। उन्होंने कहा कि कितने शर्म की बात है कि मोहल्ले से पानी कैसे निकलेगा, देश के डिफेंस मिनिस्टर को आना पड़ा। मुख्यमंत्री को पता ही नहीं की पानी कहां से निकालना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)